The State
Ram Navami WhatsApp Facebook Status: राम नवमी के मौके पर राम भक्तों के बीच शानदार शुभकामना संदेश भेजने की होड़ सी लग गई है। अगर आप भी शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो नीचे दिए गए संदेशों को चुन सकते हैं।
Ram Navami 2019 wishes Images Photos Quotes: रामनवमी के पावन त्योहार के साथ हिंदुओं के पवित्र चैत्र नवरात्रि उत्सव का समापन होने जा रहा है। भगवान के जन्मदिन के साथ भक्त मां दुर्गा और प्रभु राम की भक्ति में लीन होकर कृपा पात्र बन रहे हैं। इस मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भी भेज रहे हैं। अगर आप भी किसी अच्छे बधाई संदेश की तलाश कर रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह आए हैं। राम नवमी नवरात्रि के 9वें दिन मनाई जाती है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन हिंदुओं के आराध्य भगवान श्री राम को अयोध्या के राजा दशरथ की सबसे बड़ी रानी कौशल्या ने जन्म दिया था। भगवान राम हिंदु परंपरा में सादगी और आदर्श के स्वरूप हैं। जिनका जीवन अनुकरणीय माना गया है। नीचे देखें राम नवमी के हिंदी और अंग्रेजी बधाई संदेश और तस्वीरें। इन्हें आप अपने दोस्तों, परिजनों और प्रियजनों के साथ शेयर कर सकते हैं।
राम नवमी के दिन भक्तों को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा और भगवान राम की साधना करनी चाहिए। इससे अपेक्षित फल की प्राप्ति तो होती ही है लेकिन इससे भी बढ़कर जीवन आनंद और संतोष से परिपूर्ण होता है। आप सभी को रामनवमी के पावन पर्व की बहुत बहुत शुभकामनाएं।